होम -
उद्योग -
मेन बॉडी -

WikiFX एक्सप्रेस

Exness
XM
TMGM
EC markets
FXTM
AVATRADE
FOREX.com
IC Markets Global
FXCM
STARTRADER

बजट 2019 LIVE: दो हेक्टेयर से कम खेत वाले किसानों को 6 हज़ार सालाना दिये जाएंगे

WikiFX
| 2019-02-01 13:33

एब्स्ट्रैक्ट:इमेज कॉपीरइटGetty Imagesवित्त मंत्री अरुण जेटली की ग़ैरमौजूदगी में दूसरी बार मंत्रालय का प्रभार संभा

इमेज कॉपीरइटGetty Image

वित्त मंत्री अरुण जेटली की ग़ैरमौजूदगी में दूसरी बार मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल पहली बार बजट पेश कर रहे हैं. अरुण जेटली बीमार चल रहे हैं और अमरीका में इलाज करवा रहे हैं. यह नरेंद्र मोदी सरकार के इस कार्यकाल का आख़िरी बजट है.

चुनाव से पहले पेश किए जाने वाले बजट में केवल शुरुआती चार वित्तीय महीनों का बजट पेश किए जाने की परंपरा रही है, इसलिए इसे अंतरिम बजट कहा जाता है.

इमेज कॉपीरइटPIBपढ़ें पीयूष गोयल के बजट भाषण के मुख्य अंश:

  • भारत सरकार देश से काले धन के खात्म को लेकर प्रतिबद्ध है. इनकम स्रोत घोषित करने का दबाव बढ़ा है. तीन लाख 38 हज़ार से अधिक शेल कंपनियां चिह्नित की गईं. नोटबंदी के बाद 1 करोड़ 6 लाख लोगों ने पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न भरे.

  • जनवरी तक एक लाख तीन हज़ार करोड़ जीएसटी टैक्स कलेक्शन अनुमानित है.

  • घर ख़रीदने पर जीएसटी घटाने पर विचार चल रहा है.

  • छोटे उद्योगपतियों, स्टार्टअप को हमने आगे बढ़ने के मौके दिये. जीएसटी की राहत देने की कोशिश की है. 40 लाख तक के टर्नओवर वालों को राहत.

  • 99.54 फ़ीसदी रिटर्न को फौरन मंजूर किया गया. अब टैक्स मूल्यांकन के लिए इनकम टैक्स दफ़्तर नहीं जाना होगा.

  • रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या बढ़ी. 12 लाख करोड़ का टैक्स जमा हुआ. 6.85 करोड़ लोगों ने टैक्स भरे.

  • भारत में सबसे ज़्यादा मोबाइल डेटा यूजर हैं. मोबाइल कंपियों के विस्तार से रोज़गार बढ़ी. मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. शूटिंग के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस.

रेलवे के लिए क्या है बजट में?

  • बुनियादी ढांचे में सुधार से पूर्वोत्तर का अरुणाचल प्रदेश रेवले के नक्शे पर आया.

  • खनिज तेल के आयात की चिंता को देखते हुए बायोफ्यूल योजनाओं पर ध्यान दे रहे हैं.

  • रेलवे का घाटा कम करने पर काम किया गया.

  • ब्रॉडगेज पर अब मानवरहित क्रासिंग बची नहीं

  • 27 किलोमीटर रोड का निर्माण रोज हो रहा है.

  • आम नागरिक भी हवाई सफर कर रहे हैं. घरेलू एयर ट्रैफिक दोगुनी हुई. देश में 100 से ज़्यादा एयरपोर्ट.

  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मुद्रा योजना के तहत 7 लाख 23 करोड़ रुपये का कर्ज़ दिया गया है.

  • 40 साल से लटकी वन रैंक पेंशन योजना लागू की. ओआरओपी पर 35 हज़ार करोड़ खर्च किए. हाई रिस्क वाले सैनिकों के भत्ते बढ़ाए. पहली बार रक्षा बजट 3 लाख करोड़ से ज़्यादा.

  • महिलाओं की मैटेरनिटी लीव 26 हफ़्ते तक बढ़ाई गई.

मजदूरों के लिए घोषणाएं

  • 21 हज़ार तक के वेतन वाले लोगों को 7 हज़ार रुपये तक का बोनस मिलेगा. श्रमिक की मौत होने पर मुआवजा बढ़ा कर छह लाख रुपये किया गया.

  • मानधन श्रमधन योजना का ऐलान. मजदूरों को कम से कम तीन हज़ार रुपये महीने का पेंशन मिलेगा. न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ाई गई. 10 करोड़ मजदूरों को पहुंचेगा पेंशन का लाभ.

  • वेतनआयोग की सिफारिशों को जल्द ही लागू किया जाएगा.

  • पशुपालन और मत्स्य के किसानों को 'किसान क्रेडिट कार्ड' के जरिए लोन लेने वाले किसानों को कर्ज़ में दो फ़ीसदी ब्याज की छूट.

  • राष्ट्रीय कामधेनु योजना शुरू करेगी सरकार, 750 करोड़ खर्च का प्रावधान.

दो हेक्टेयर से कम खेत वाले किसानों को 6 हज़ार सालाना

  • दो हेक्टेयर तक वाले किसानों के खाते में छह हज़ार रुपये दिये जाएंगे. 12 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचेगा. पहली दिसंबर 2018 से इस योजना को लागू किया जाएगा. जल्द ही सूचियां बना कर उनके खाते में इसकी पहली किस्त भेजी जाएंगी. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाएगी. इसके लिए सरकार पर 75 हज़ार करोड़ सालाना का खर्च बढ़ेगा.

  • किसानों की आय दोगुना करने के लिए कदम उठाए. 22 फसलों का न्यूनतम सर्मथन मूल्य बढ़ाया.

  • हर ज़िले तक विकास पहुंचे इसके लिए 115 सबसे पिछड़े ज़िलों के विकास पर जोर.

हरियाणा में देश का 22वां एम्स

  • 2014 से हमने दो तिहाई एम्स शुरू किया. 22वां एम्स मेरे राज्य हरियाणा में लगने जा रहा है.

  • लाखों मध्यमवर्गीय लोगों को जनऔषधीय केंद्रों पर दवाइयों का सस्ता होने का लाभ मिला.

  • अब तक 10 लाख लोगों का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया.

  • हमने 143 करोड़ एलईडी बल्ल दिये हैं.

  • हमने एक करोड़ 53 लाख घर बनाए हैं.

  • ग्राम संपर्क योजना पर 19 हज़ार करोड़ का खर्च किया.

  • गांव और शहर के बीच की खाई को कम किया.

  • पांच साल में विदेशी निवेश बढ़ा है.

  • गांधी की श्रद्धांजलि के तौर पर स्वच्छ भारत अभियान से 98 फ़ीसदी गांव स्वच्छ हुए. जन भागीदारी से यह आंदोलन बना.

कर्ज़ दे सकेंगे बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स

  • तीन बैंकों बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से पीसीए की रेस्ट्रिक्शन हटा दी गई हैं. यानी पीसीए से बाहर करने पर इन बैंकों के कर्ज़ बांटने पर लगे प्रतिबंध हट गये हैं.

  • हमारी सरकार में दम था कि वो रिजर्व बैंक को देश के बैंकों की सही स्थिति देश के सामने रखने को कहे.

  • सरकार ने NPA को कम करने की कोशिश की.

  • सरकार ने कई योजनाएं शुरू की.

  • वित्तीय घाटा अभी 2.5 फ़ीसदी है. भारत में विदेशी निवेश बढ़ा है. राज्यों को 42 फ़ीसदी शेयर दिया गया. टैक्स, बैंकिंग में सुधार किये गए.

  • हमारी सरकार ने कमरतोड़ महंगाई की कमर तोड़ दी.

  • मोदी सरकार ने महंगाई घटाई है. इस दौरान पिछली सरकारों की तुलना में सबसे कम महंगाई दर रही है.

  • हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था.

  • हम सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था. बढ़ती अर्थव्यवस्था ने दुनिया के कई देशों को आकर्षित किया है.

  • आर्थिक सुधार के बाद से औसत जीडीपी विकास सबसे बढ़िया रहा.

  • हमने सोच को बदलने के अथक प्रयास किये और देश को आगे बढ़ायाः पीयूष गोयल

  • वित्त मंत्री का प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने भाषण पढ़ना शुरू किया.

  • बजट भाषण से पहले पीयूष गोयल ने अरुण जेटली के स्वास्थ्य की कामना की.

इमेज कॉपीरइटTWITTER @FinMinIndia

देश में इसी वर्ष मई से पहले लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस बजट में कुछ बड़े ऐलान कर सकती है.

  • बजट पेश होने से ठीक पहले शेयर बाज़ार 146.49 अंकों पर.

  • अंतरिम बजट को मिली कैबिनेट की मंजूरी. अब इसे संसद में पेश करेंगे पीयूष गोयल.

  • केंद्र सरकार के वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने बजट पेश होने से पहले कहा भी है कि मोदी सरकार के इस बजट में हर किसी का ध्यान रखा जाएगा.

  • अंतरिम बजट पेश होने से पहले कैबिनेट की बैठक शुरू. इसमें अंतरिम बजट को मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद बजट पेश किया जाएगा.

  • पीयूष गोयल समेत कई केंद्रीय मंत्री बजट पेश होने से पहले संसद भवन पहुंचे.

  • केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार अपने बजट के केंद्र में किसानों की रखेगी.

  • बजट पेश होने से पहले शेयर बाज़ार 151 अंकों की उछाल के साथ खुला.

  • बेरोज़गारी की लीक हुई रिपोर्ट पर नीति आयोग की सफ़ाई

  • राहुल का न्यूनतम आमदनी का वादा कितना संभव?

  • आने वाला 'चुनावी' बजट आख़िर कैसा होगा

  • पीयूष गोयल को 'अस्वस्थ जेटली' के वित्त मंत्रालय का प्रभार

WikiFX एक्सप्रेस

Exness
XM
TMGM
EC markets
FXTM
AVATRADE
FOREX.com
IC Markets Global
FXCM
STARTRADER

WikiFX ब्रोकर

FXTM

FXTM

विनियमित
ATFX

ATFX

विनियमित
XM

XM

विनियमित
FXCM

FXCM

विनियमित
D prime

D prime

विनियमन के साथ
TMGM

TMGM

विनियमन के साथ
FXTM

FXTM

विनियमित
ATFX

ATFX

विनियमित
XM

XM

विनियमित
FXCM

FXCM

विनियमित
D prime

D prime

विनियमन के साथ
TMGM

TMGM

विनियमन के साथ

WikiFX ब्रोकर

FXTM

FXTM

विनियमित
ATFX

ATFX

विनियमित
XM

XM

विनियमित
FXCM

FXCM

विनियमित
D prime

D prime

विनियमन के साथ
TMGM

TMGM

विनियमन के साथ
FXTM

FXTM

विनियमित
ATFX

ATFX

विनियमित
XM

XM

विनियमित
FXCM

FXCM

विनियमित
D prime

D prime

विनियमन के साथ
TMGM

TMGM

विनियमन के साथ

रेट की गणना करना

USD
CNY
वर्तमान दर: 0

रकम

USD

उपलब्ध है

CNY
गणना करें

आपको शायद यह भी पसंद आएगा

Equitas

Equitas

EQUINOX

EQUINOX

FX Option Trade247

FX Option Trade247

GLEVOR CAPITAL

GLEVOR CAPITAL

Wanda Bullion

Wanda Bullion

fortune Securities

fortune Securities

Leighton Futures

Leighton Futures

BEFLIX

BEFLIX

Dacland Forex

Dacland Forex

BCI

BCI