होम -
उद्योग -
मेन बॉडी -

WikiFX एक्सप्रेस

TMGM
Exness
XM
FXTM
EC markets
GTCFX
AVATRADE
FOREX.com
IC Markets Global
D prime

हॉन्ग कॉन्ग की संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, की तोड़फोड़

WikiFX
| 2019-07-02 06:01

एब्स्ट्रैक्ट:इमेज कॉपीरइटGetty Imagesहॉन्ग कॉन्ग में विवादित प्रत्यर्पण विधेयक का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी सोमवा

इमेज कॉपीरइटGetty Images

हॉन्ग कॉन्ग में विवादित प्रत्यर्पण विधेयक का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी सोमवार को संसद भवन में जा घुसे.

संसद के अंदर घुसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ भी की है. पुलिस को हालात पर क़ाबू पाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.

कड़ी मेहनत के बाद पुलिस इन प्रदर्शनकारियों को संसद भवन और इसके आसपास के इलाके से दूर करने में सफल रही है.

इससे पहले प्रदर्शनकारी संसद भवन के अंदर घुसे और कई घंटों तक वहीं जमे रहे. ये लोग हॉन्ग कॉन्ग को ब्रिटेन से चीन को हस्तांतरित किए जाए की वर्षगांठ पर जुटे थे.

आधी रात के बाद पुलिस ने पहले तो प्रदर्नकारियों को चेतावनी दी और फिर इमारत को ख़ाली करवा दिया.

  • हॉन्ग कॉन्गः प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियां

इमेज कॉपीरइटEPAImage caption

हॉन्ग कॉन्ग का संसद भवन

कई हफ़्तों से हो रहे हैं प्रदर्शन

हॉन्ग कॉन्ग में पहले से ही उस प्रस्तावित विधेयक का विरोध हो रहा है जिसके क़ानून बन जाने पर अभियुक्तों को चीन को प्रत्यर्पित किया जा सकेगा ताकि वहां पर उन पर मुक़दमा चलाया जा सके.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चीन इस क़ानून का ग़लत इस्तेमाल कर सकता है.

चिंता जताई जा रही है कि इस क़ानून के माध्यम से चीन उन लोगों को निशाना बना सकता है जो राजनीतिक रूप से उससे सहमति नहीं रखते.

ऐसे में इस बिल के विरोध में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं.

  • हॉन्गकॉन्ग क्या पूरी तरह से चीन का हो पाएगा

इमेज कॉपीरइटEPAImage caption

हेलमेट और मास्क पहनकर आए थे प्रदर्शनकारी

सोमवार को बिगड़े हालात

सोमवार को दर्जनों प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस आए. शाम को पुलिस वहां से हट गई तो सैकड़ों की संख्या में और भी प्रदर्शनकारी वहां पहुंच गए.

अंदर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सभागार में हॉन्ग कॉन्ग के प्रतीक चिह्न के साथ छेड़खानी की और ब्रितानी औपनिवेशिक झंडा लहराया.

कुछ लोगों ने फर्नीचर तोड़ दिया और दीवारों पर नारे लिख दिए.

मुश्किल में फंसी हॉन्ग कॉन्ग की नेता कैरी लाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संसद भवन में घुसकर “हिंसक व्यवहार” करने वालों की आलोचना की है.

इमेज कॉपीरइटEPAImage caption

ब्रितानी औपनिवेशिक झंडा फहराता प्रदर्शनकारी

कैसे सुधरे हालात

संसद भवन के बाहर प्लास्टिक के हेलमेट लगाए प्रदर्शनकारी छाते लहरा रहे थे. इसी बीच संसद भवन के बाहरी हिस्से में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने उन लोगों को बाहर खींचना शुरू किया जो यहां से जाने के लिए तैयार नहीं थे.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़, डेमोक्रैटिक सांसदों डेट ह्यूई और रॉय क्वॉन्ग ने पुलिस से अपील की कि प्रदर्शनकारियों को यहां से जाने के लिए समय दिया जाए.

इसके एक घंटे के अंदर इमारत के आसपास की गलियां खाली हो गईं. मीडिया और पुलिसकर्मियों के अलावा और कोई वहां नहीं बचा.

इसके बाद अधिकारियों ने इमारत की तलाशी शुरू की ताकि कोई प्रदर्शनकारी बचा न रह गया हो. अभी तक किसी की गिरफ़्तारी की ख़बर नहीं है.

इमेज कॉपीरइटReutersImage caption

पुलिस ने लाठीचार्ज और पेपर स्प्रे इस्तेमाल करके प्रदर्शनकारियों को काबू करने की कोशिश की

क्या कहते हैं प्रदर्शनकारी

लोकतंत्र समर्थक एक सांसद ने बीबीसी को बताया कि कुछ युवा प्रदर्शनकारी पूरी रात संसद भवन में रुकना चाह रहे थे.

उन्होंने कहा, “वे आपस में बात कर रहे थे हम लोग पुलिस पर भारी पड़ेंगे. मुझे उनकी यह बात ख़तरनाक लगी.”

“मैं पत्रकार थी और 30 साल पहले मैंने तियानमेन चौक में हुए ख़ून-ख़राबे की रिपोर्टिंग की थी. ऐसे ही शब्द उस समय चीन की राजधानी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के थे.”

इस सांसद के सहयोगी फर्नांडो चेयूंग इमारत में घुस आए प्रदर्शनकारियों के साथ ही थे. उन्होंने खुशी जताई कि वे लोग पुलिस से उलझे बिना चुपचाप बाहर निकल आए.

इमेज कॉपीरइटReuters

फर्नांडो ने कहा, “अगर उन्होंने प्रतिरोध किया होता तो मुझे डर था कि ख़ून-ख़राबा हो सकता था. मेरे ख्याल से पुलिस इन लोगों को तितर-बितर करने में बल प्रयोग करने से भी नहीं चूकती.”

फ़र्नांडो ने उन प्रदर्शनकारियों की तारीफ़ की जो उन लोगों को खींचकर साथ ले गए जो जाना नहीं चाह रहे थे.

“वे लोग वापस आए और बाक़ियों को बाहर खींचा. ख़ुशी की बात है कि ऐसा हुआ.”

इमेज कॉपीरइटAFPImage caption

हॉन्ग कॉन्ग में सरकारी इमारतों के पास प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस इस्तेमाल करती पुलिस

क्यों हो रहा है विरोध?

सोमवार को हॉन्ग कॉन्ग को ब्रिटेन से चीन को सौंपे जाने की 22वीं वर्षगांठ थी. इस मौक़े पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का आह्वान किया गया था.

हॉन्ग कॉन्ग को चीन की एक देश दो प्रणालियां' सिद्धांत के तहत कुछ स्वायत्ता मिली हुई है.

हर साल हॉन्ग कॉन्ग के चीन को हस्तांतरण की वर्षगांठ पर लोकतंत्र के समर्थन में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है मगर इस साल मामला थोड़ा अलग है.

इमेज कॉपीरइटReutersImage caption

पुलिस और प्रदर्शनकारियों को चोटें आने की ख़बरें हैं

इस बार कुछ हफ्ते पहले से ही हॉन्ग कॉन्ग में लाखों लोग सड़कों पर उतरकर प्रस्तावित प्रत्यर्पण विधेयक का विरोध कर रहे हैं.

प्रदशनकारियों के दबाव के कारण सरकार को खेद प्रकट करते हुए इस प्रस्तावित क़ानून को टालना पड़ा है.

हालांकि बहुत से प्रदर्शनकारी कहते हैं कि वे तब तक नहीं हटेंगे, जब तक कि इस विधेयक को पूरी तरह खारिज नहीं कर दिया जाता.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

WikiFX एक्सप्रेस

TMGM
Exness
XM
FXTM
EC markets
GTCFX
AVATRADE
FOREX.com
IC Markets Global
D prime

WikiFX ब्रोकर

FXTM

FXTM

विनियमित
XM

XM

विनियमित
FXCM

FXCM

विनियमित
AVATRADE

AVATRADE

विनियमित
Ultima

Ultima

विनियमित
DBG MARKETS

DBG MARKETS

विनियमन के साथ
FXTM

FXTM

विनियमित
XM

XM

विनियमित
FXCM

FXCM

विनियमित
AVATRADE

AVATRADE

विनियमित
Ultima

Ultima

विनियमित
DBG MARKETS

DBG MARKETS

विनियमन के साथ

WikiFX ब्रोकर

FXTM

FXTM

विनियमित
XM

XM

विनियमित
FXCM

FXCM

विनियमित
AVATRADE

AVATRADE

विनियमित
Ultima

Ultima

विनियमित
DBG MARKETS

DBG MARKETS

विनियमन के साथ
FXTM

FXTM

विनियमित
XM

XM

विनियमित
FXCM

FXCM

विनियमित
AVATRADE

AVATRADE

विनियमित
Ultima

Ultima

विनियमित
DBG MARKETS

DBG MARKETS

विनियमन के साथ

रेट की गणना करना

USD
CNY
वर्तमान दर: 0

रकम

USD

उपलब्ध है

CNY
गणना करें

आपको शायद यह भी पसंद आएगा

Real World Exchange

Real World Exchange

OCEANIC TRUST HOLDINGS

OCEANIC TRUST HOLDINGS

Unietrade

Unietrade

Global Earn

Global Earn

Quantara Capital

Quantara Capital

PROFITOPTIONS LITEPREMIUM

PROFITOPTIONS LITEPREMIUM

ICunity

ICunity

Alphabull Market

Alphabull Market

GROWVIACO

GROWVIACO

SMART ASSET CAPITAL

SMART ASSET CAPITAL