होम -
उद्योग -
मेन बॉडी -

WikiFX एक्सप्रेस

XM
FXTM
IC
SBCFX
EC markets
TMGM
FOREX.com
pepperstone
octa
D prime

लोकसभा चुनाव 2019: 95 सीटों पर मतदान जारी, तमिलनाडु में पोलिंग बूथ पर एक मतदाता की मौत: LIVE

WikiFX
| 2019-04-18 09:27

एब्स्ट्रैक्ट:इमेज कॉपीरइटHuw Evans picture agencyImage caption कोयंबटूर की रहने वाली 99 साल की नन्नामल एक योग ट्र

इमेज कॉपीरइटHuw Evans picture agencyImage caption कोयंबटूर की रहने वाली 99 साल की नन्नामल एक योग ट्रेनर हैं. पिछले साल उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को देश भर के 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 95 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

दूसरे चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के सीटों पर मतदान हो रहा है.

तमिलनाडु

इरोड ज़िले में एक मतदाता की मौत हो गई है. 63 वर्षीय मुरुगेसन वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ पर ही बेहोश हो गए. डॉक्टरों ने उनकी जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया.

तमिलनाडु में कुल 39 सीटें हैं लेकिन गुरुवार को 38 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर भी दूसरे चरण में ही मतदान होने थे, लेकिन चुनाव आयोग की सिफ़ारिश पर राष्ट्रपति ने इसे रद्द कर दिया.

छोड़िए ट्विटर पोस्ट @ANI

Tamil Nadu: Makkal Needhi Maiam chief Kamal Haasan and his daughter Shruti Haasan queue up outside polling station 27 at Alwarpet Corporation School in Chennai to cast their votes. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/ufeYNJ3pdM

— ANI (@ANI) 18 अप्रैल 2019

पोस्ट ट्विटर समाप्त @ANI

डीएमके नेताओं के पास भारी मात्रा में नक़दी बरामद होने के बाद चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से चुनाव को रद्द करने की सिफ़ारिश की थी.

चुनाव आयोग का कहना था कि ऐसा मालूम पड़ता है कि वोटरों को प्रभावित करने के लिए पैसे का प्रयोग किया गया है.

आयोग की इस सिफ़ारिश को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर ली. हालांकि, चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि वेल्लोर लोकसभा सीट के तहत आने वाले अंबुर और गुदियत्तम विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के लिए पहले से तय कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल को मतदान होगा.

Image caption रजनीकांत ने भी वोट डाला

तमिलनाडु के शिवगंगा से पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिंदबरम अपनी क़िस्मत आज़मा रहे हैं. इस सीट से पी चिदंबरम सात बार सांसद रह चुके हैं. पिछले आम चुनाव में कार्ति यहां से चुनाव हार गए थे.

बिहार

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान हो चुका है जबिक दूसरे चरण में पांच सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. ये हैं किशनगंज, कटिहार, पुर्णिया, भागलपुर और बांका.

कटिहार और किशनगंज पर सबकी नज़र है. कटिहार से कांग्रेस के तारिक़ अनवर मैदान में हैं. तारिक़ अनवर हाल ही में एनसीपी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए थे.

इमेज कॉपीरइटSeetu Tiwari

बिहार के किशनगंज सीट पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं. लगभग 67 फ़ीसदी मुस्लिम मतदाता वाली ये सीट कांग्रेस का गढ़ रही है लेकिन पहली बार असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार से कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिल रही है.

अगर ओवैसी की पार्टी ये सीट जीत जाती है तो हैदराबाद के बाहर लोकसभा में ये उनकी पहली जीत होगी.

पुर्णिया से उदय सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उदय सिंह पुर्णिया से बीजेपी के सासंद रह चुके हैं लेकिन 2014 में वो जनता-दल के उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे. 2014 में नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच गठबंधन नहीं हुआ था. हाल ही में उदय सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे.

छोड़िए ट्विटर पोस्ट 2 @ANI

Bihar: Latest visuals from polling station number 38 & 39 in Bhagalpur parliamentary constituency. 5 parliamentary constituencies of the state will undergo polling today, in the second phase of #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/eKBVyZavkF

— ANI (@ANI) 18 अप्रैल 2019

पोस्ट ट्विटर समाप्त 2 @ANI

उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रेदश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं. दूसरे चरण में यहां की आठ सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. ये सीटें हैं नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फ़तेहपुर सिकी.

इनमें से मथुरा सीट पर सभी की नज़र रहेगी. यहां से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री हेमा मालिनी चुनावी मैदान में हैं.

इमेज कॉपीरइटGetty Images

वो यहां से सांसद हैं और दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं. उनके ख़िलाफ़ आरएलडी के कुंवर नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक चुनाव लड़ रहे हैं.

दूसरे चरण में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के भाग्य का भी फ़ैसला होगा. वो फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ रहे हैं.

कर्नाटक

कर्नाटक की कुल 28 सीटों में से 14 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं. 2014 में बीजेपी ने 17 सीटें जीती थीं, कांग्रेस ने 9 और जेडी-एस ने दो सीटें जीती थीं. 2014 में कांग्रेस और जेडी-एस अलग अलग चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.

Image caption 19 साल की सानिया सुल्ताना ने पहली बार वोट डाला

बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती 17 सीटों को बचाए रखना है. इस चरण में बैंगलुरु की सभी चारों सीटों के अलावा मांडया सीट पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं. मांडया से पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते और मौजूदा मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी के बेट निखिल चुनाव लड़ रहे हैं और उनको चुनौती दे रही हैं बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश.

फ़िल्म अभिनेता प्रकाश राज बैंगलुरु सेंट्रल से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी के तेजस्वी सुर्या सबसे कम उम्र के उम्मीदवारों में से एक हैं जो बैंगलुरु दक्षिण से मैदान में हैं.

असम

असम में कुल 14 सीटें हैं लेकिन दूसरे चरण में वहां की पांच सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. पहले चरण में पांच सीटों पर मतदान हो चुके हैं. इस चरण में सिलचर, करीमगंज, मंगलदोई, नौगांव, और ऑटोनोमस डिस्ट में मतदान हो रहे हैं. 2014 में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था और सात सीटें जीती थीं. उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दम पर सरकार बनाई थी. बीजेपी को इस राज्य से बहुत उम्मीदें हैं.

इमेज कॉपीरइटTilak

सिलचर से कांग्रेस महिला सेल की अध्यक्ष सुष्मिता देव उम्मीदवार हैं.

यह भी पढ़ें | प्रियंका चतुर्वेदी अपनी ही पार्टी कांग्रेस से हुईं ख़फ़ा

इसके अलावा दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (2), महाराष्ट्र (10) मणिपुर(1), जम्मू-कश्मीर(2) में भी मतदान हो रहे हैं.

त्रिपुरा में एक सीट पर भी 18 अप्रैल को चुनाव होना था लेकिन क़ानून-व्यवस्था के कारण उसे रद्द कर दिया गया है. इस तरह दूसरे चरण में कुल 95 सीटों के लिए मतदान हो रहा है.

सभी सीटों पर हुए मतदान की गिनती सातवें चरण के मतदान के बाद 23 मई को होगी.

इमेज कॉपीरइटGetty Images

इससे पहले पिछले गुरुवार को पहले चरण के तहत 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान हुए थे.

चुनाव आयोग के अनुसार छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा था. चुनाव की पूरी प्रक्रिया 39 दिनों तक चलेगी.

हालांकि इसके बावजूद यह भारत का सबसे लंबा चुनाव नहीं है. भारत का सबसे लंबा चुनाव पहला आम चुनाव था. आज़ाद भारत का पहला आम चुनाव 25 अक्तूबर 1951 को शुरू हुआ था और 21 फ़रवरी 1952 तक चला था. मतलब क़रीब तीन महीने तक चुनाव चला था.

इमेज कॉपीरइटGetty Images27 फ़ीसदी उम्मीदवार करोड़पति, वसंत कुमार सबसे अमीर

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ दूसरे चरण के 27 फ़ीसदी उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ रुपए या उससे अधिक मूल्य की है. 11 फ़ीसदी उम्मीदवारों की संपत्ति 5 करोड़ रुपए या उससे अधिक की है.

वहीं, 07 फ़ीसदी ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति दो से पांच करोड़ रुपए के बीच की बताई है. 41 फ़ीसदी ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिनके पास 10 लाख रुपए से कम की संपत्ति है.

छोड़िए ट्विटर पोस्ट 3 @ANI

Assam: Outside visuals from polling station number 37&38 in Nagaon parliamentary constituency, ahead of the voting for #LokSabhaElections2019. 5 out of 14 parliamentary constituencies of Assam will go to polls today in the second phase of elections. pic.twitter.com/5mP0RRlmmM

— ANI (@ANI) 18 अप्रैल 2019

पोस्ट ट्विटर समाप्त 3 @ANI

दलों की बात की जाए तो कांग्रेस के 53 में से 46 उम्मीदवार करोड़पति हैं. भाजपा के 51 में से 45 उम्मीदवार, डीएमके के 24 में से 23, एआईडीएमके के 22 में से 22 और बीएसपी के 80 में से 21 उम्मीदवारों ने ख़ुद को करोड़पति घोषित किया है.

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.90 करोड़ रुपए हैं.

  • यह भी पढ़ें | दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ़ बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को उतारा

इमेज कॉपीरइटGetty Images

इन सभी में तमिलनाडु के कन्याकुमारी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वसंत कुमार सबसे अमीर हैं. इन्होंने 417 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है.

सबसे अमीर उम्मीदवारों की सूची में दूसरे नंबर पर बिहार के पूर्णिया से कांग्रेस उम्मीदवार उदय सिंह हैं. इन्होंने 341 करोड़ रुपए से ज़्यादा की संपत्ति की घोषणा की है.

वहीं सूची में तीसरा नाम डीके सुरेश का है, जो कर्नाटक के बेंगलुरू ग्रामीण से कांग्रेस उम्मीदवार हैं. इनके पास 338 करोड़ से अधिक की संपत्ति है.

इमेज कॉपीरइटGetty Imagesदूसरे चरण के चुनावों से जुड़े कुछ रोचक तथ्यः

  • एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक़ दूसरे चरण में 1644 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

  • इनमें से 209 राष्ट्रीय दलों से, 107 क्षेत्रीय दलों से, 386 ग़ैर मान्यता प्राप्त दलों और 888 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

  • 251 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

  • 697 उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं के बीच की है. वहीं 756 उम्मीदवारों ने ख़ुद को ग्रेजुएट या उससे अधिक बताया है.

  • 35 उम्मीदवार ने साक्षर और 26 उम्मीदवार ने ख़ुद को अनपढ़ बताया है.

  • दूसरे चरण में महज़ 8 फ़ीसदी महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी कुल संख्या 120 है.

WikiFX एक्सप्रेस

XM
FXTM
IC
SBCFX
EC markets
TMGM
FOREX.com
pepperstone
octa
D prime

WikiFX ब्रोकर

FXCM

FXCM

विनियमन के साथ
FXTM

FXTM

विनियमन के साथ
IC

IC

विनियमन के साथ
FOREX.com

FOREX.com

स्थानीय विनियमन
Eightcap

Eightcap

शिकायत केंद्रित है
EC markets

EC markets

विनियमन के साथ
FXCM

FXCM

विनियमन के साथ
FXTM

FXTM

विनियमन के साथ
IC

IC

विनियमन के साथ
FOREX.com

FOREX.com

स्थानीय विनियमन
Eightcap

Eightcap

शिकायत केंद्रित है
EC markets

EC markets

विनियमन के साथ

WikiFX ब्रोकर

FXCM

FXCM

विनियमन के साथ
FXTM

FXTM

विनियमन के साथ
IC

IC

विनियमन के साथ
FOREX.com

FOREX.com

स्थानीय विनियमन
Eightcap

Eightcap

शिकायत केंद्रित है
EC markets

EC markets

विनियमन के साथ
FXCM

FXCM

विनियमन के साथ
FXTM

FXTM

विनियमन के साथ
IC

IC

विनियमन के साथ
FOREX.com

FOREX.com

स्थानीय विनियमन
Eightcap

Eightcap

शिकायत केंद्रित है
EC markets

EC markets

विनियमन के साथ

रेट की गणना करना

USD
CNY
वर्तमान दर: 0

रकम

USD

उपलब्ध है

CNY
गणना करें

आपको शायद यह भी पसंद आएगा

Onnfx

Onnfx

SM Forex

SM Forex

Novixa Capital

Novixa Capital

Borsa Prime

Borsa Prime

LexInvest

LexInvest

Legacy Capital Financial Limited Company

Legacy Capital Financial Limited Company

OceanFx Markets

OceanFx Markets

Mitra Markets

Mitra Markets

Montero Markets

Montero Markets

Nexora

Nexora