होम -
ओरिजिनल -
मेन बॉडी -

WikiFX एक्सप्रेस

XM
FXTM
IC Markets Global
EC markets
TMGM
FOREX.com
HFM
pepperstone
octa
D prime

इन तरीकों का प्रयोग कर ठगी का शिकार होने से बचें

WikiFX
| 2023-01-09 18:44

एब्स्ट्रैक्ट:विकीएफएक्स हिंदी ऐप का प्रयोग कर आप विदेशी मुद्रा बाज़ार में होने वाली धोखाधड़ी से आसानी से बच सकते हैं। विकीएफएक्स हिंदी एक वित्तीय सूचना खोज उपकरण है। इसका मुख्य कार्य विदेशी मुद्रा व्यापार में शामिल कंपनियों को बुनियादी जानकारी खोज, नियामक लाइसेंस खोज, क्रेडिट मूल्यांकन, मंच पहचान और अन्य सेवाएं प्रदान करना है। यहां आप 40 हजार से ज्यादा ब्रोकर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं उनकी समीक्षाओं के बारे में पढ़ सकते हैं।

विकीएफएक्स हिंदी ऐप का प्रयोग कर आप विदेशी मुद्रा बाज़ार में होने वाली धोखाधड़ी से आसानी से बच सकते हैं। विकीएफएक्स हिंदी एक वित्तीय सूचना खोज उपकरण है। इसका मुख्य कार्य विदेशी मुद्रा व्यापार में शामिल कंपनियों को बुनियादी जानकारी खोज, नियामक लाइसेंस खोज, क्रेडिट मूल्यांकन, मंच पहचान और अन्य सेवाएं प्रदान करना है। यहां आप 40 हजार से ज्यादा ब्रोकर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं उनकी समीक्षाओं के बारे में पढ़ सकते हैं। विकीएफएक्स ऐप को आप प्ले और ऐप स्टोर दोनों से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह ऐप आपको हाल ही में हुए ब्रोकर सम्बन्धी खुलासों, मुद्रा एवं विदेशी मुद्रा व्यापार संबंधी जानकारी भी देता है। आज हमको बताएंगे विदेशी मुद्रा व्यापार में होने वाली ठगी से बचने के तरीके-

1. मान्यता -प्राप्त, प्राधिकृत ब्रोकर

सर्वप्रथम आपको जरूरत है यह सुनिश्चित करने कि जिस ब्रोकर के साथ आप पैसा निवेश कर रहे हैं। क्या वह ब्रोकर लाइसेंस धारक है। एफसीए नामक वित्तीय मौद्रिक निकाय संस्था वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाले सभी ब्रोकर्स एवं फर्म्स को लाइसेंस उपलब्ध कराती है। चाहे वह स्टॉक संबंधी ब्रोकर हो या विदेशी मुद्रा बाजार संबंधी ब्रोकर। उन सभी को एफसीए लाइसेंस प्रदान करती है। निवेशकों को ब्रोकर्स के फोन नंबर, इमेल एड्रेस और वेबसाइट को एक बार जरूर जांचना चाहिए। यदि आप किसी अनाधिकृत ब्रोकर के साथ अपना बहुमूल्य पैसे निवेश करते हैं आप बशर्ते ही ठगी के शिकार होंगे। इसलिए किसी भी ब्रोकर के साथ निवेश करने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना बेहद ज़रूरी है कि क्या वह ब्रोकर फाइनेंशियल सर्विस एंड कंपनसेशन अथॉरिटी से मान्यता प्राप्त ब्रोकर है या नहीं।

2. ऑनलाइन समीक्षाएं पढ़ना

एक निवेशक होने के नाते यह ज़रूरी है कि आप ब्रोकर की ऑनलाइन समीक्षा जरूर पढ़ें। यदि आपका ब्रोकर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की सेवाएं उपलब्ध कराता है तो आपको उस ब्रोकर के ऐप स्टोर पर जाकर उपभोगताओं द्वारा दिए गए समीक्षाओं व प्रतिक्रियाओं को जरूर पढ़ना चाहिए। यदि वह ब्रोकर भरोसेमंद नहीं है तो उसके बारे में यूज़र्स ने नकारात्मक प्रतिक्रियाएँ दी होंगी। ध्यान रखें कि अगर ब्रोकर के बारे में अधिकतर नकारात्मक समीक्षाएं दर्ज हैं तो उस ब्रोकर पर बिल्कुल भरोसा ना करें।

3. लुभावने वादों में ना फँसना

ऐसे कई सारे जालसाज ब्रोकर्स विदेशी मुद्रा बाज़ार में मौजूद हैं, जो निवेशकों को झूठे वादों जैसे 100% वापसी, 100% बोनस, जोखिम रहित ट्रेडिंग आदि जैसे झूठे दावे करते हैं परंतु यह उनकी रणनीतियां होती हैं जिसके जरिए वह निवेशकों को अपने जाल में फसांते है। ट्रेडिंग के दौरान हमेशा ही कोई न कोई खतरा रहता है। अपने दिमाग में शुरू में ही यह बैठा लें कि विदेशी मुद्रा बाज़ार में फ्री ट्रेडिंग, 100% रिटर्न जैसी चीज़ें नहीं होती। यदि कोई ब्रोकर आपसे इस तरह के वादे करे तो समझ जाएं कि वह आपके लिए खतरा है।

4. प्रसिद्ध सेलिब्रिटी द्वारा विज्ञापित ब्रोकर पर भरोसा ना करें

कोई भी ब्रांड या कंपनी अपने उत्पाद या सेवा को बेचने के लिए किसी प्रसिद्ध चेहरे का प्रयोग करती है। यह दर्शकों को लुभाने की उनकी नई- प्रचलित रणनीति है। परन्तु अधिकतर समय उस उत्पाद या सेवा को बढ़ावा देने वाले प्रसिद्ध सेलिब्रिटी इस बात से अनजान होते हैं कि वह जिस ब्रांड या उत्पाद का प्रमोशन कर रहे हैं. वह लाइसेंस धारक, प्राधिकृत, है की नहीं। अतः केवल प्रसिद्ध स्टार का चेहरा देख उत्पाद पर भरोसा न करें। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

5. सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें

कोविड-19 के दौरान सोशल मीडिया के द्वारा सभी अपने सगे संबंधियों से जुड़े रहे। यूएस की फेडरल ट्रेड कमिशन की रिपोर्ट के अनुसार 94 प्रतिशत लोग सोशल मीडिया मसलन फेसबुक एवं इंस्टाग्राम ऑनलाइन स्कैम का शिकार हुए थे। ये जालसाज ब्रोकर्स लोगों से फेसबुक, इंस्टाग्राम के द्वारा जुड़ते है। विश्वास जीतकर आपको व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल करते हैं। फिर आपसे निवेश करने या कोई उत्पाद खरीदने को कहते हैं। इन सभी ठगों से सचेत रहने की आवश्कता है। इस तरह के खतरों से अधिकतर मध्यवर्गीय लोग अनजान होते हैं और उनके झांसों में फंस जाते हैं।

6. निवेश करने से पहले यह पूछें कि धन निकासी करना आसान है?

निवेश करने से पहले आपको इस बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए कि उस ब्रोकर से धन निकासी कितनी आसान है जालसाज ब्रोकर्स हमेशा कहेगा कि आप कभी भी आसानी से धन निकासी कर सकते हैं लेकिन समय आने पर उनका दावा झूठा साबित होता है। एक बार निवेश करने के बाद ब्रोकर पैसे देने में आनाकानी करने लगते हैं। यदि आपको अपने अकाउंट से पैसे निकालने में मुश्किल आती है। यह आपके लिए एक चेतावनी संकेत है कि आपको इस ब्रोकर को लेकर आशंकित हो जाना चाहिए। यह समझ लेना चाहिए कि आपका ब्रोकर विश्वसनीय नहीं है।

7. सचेत रहें

इस तरह के ठगों से बचने का सबसे उत्तम उपाय यही है कि आप विदेशी मुद्रा बाज़ार में मौजूद ब्रोकर्स के बारे में सचेत रहें। हर दिन उनसे संबंधित खबरों, खुलासों के बारे में पढ़ते रहें। सचेत रहकर ही आप इस तरह के ठगों से बच सकते हैं।

विकीएफएक्स आपको सचेत करता है कि विदेशी मुद्रा बाज़ार में धोखाधड़ी की संभावना अधिक है। इसलिए किसी भी ब्रोकर के साथ विदेशी मुद्रा व्यापार करने से पहले उस ब्रोकर के बारे में सारी जानकारी एवं उसके बारे में समीक्षाएं विकीएफएक्स हिंदी ऐप पर जाकर पढ़ें। आप विकीएफएक्स हिंदी ऐप को इस लिंक के माध्यम से https://www.wikifx.com/hi/download.html डाउनलोड कर सकते हैं। विकी एफएक्स की वेबसाइट https://www.wikifx.com/hi/ पर आप विदेशी मुद्रा व्यापार से संबंधित घोटालों का पर्दाफाश भी कर सकते हैं।

img_v2_2e4c813c-af8e-468c-8298-ecd5cd1c13cg.jpg

WikiFX एक्सप्रेस

XM
FXTM
IC Markets Global
EC markets
TMGM
FOREX.com
HFM
pepperstone
octa
D prime

WikiFX ब्रोकर

FXCM

FXCM

विनियमन के साथ
JustMarkets

JustMarkets

विनियमन के साथ
GTCFX

GTCFX

विनियमन के साथ
TICKMILL

TICKMILL

विनियमन के साथ
D prime

D prime

स्थानीय विनियमन
Exness

Exness

विनियमन के साथ
FXCM

FXCM

विनियमन के साथ
JustMarkets

JustMarkets

विनियमन के साथ
GTCFX

GTCFX

विनियमन के साथ
TICKMILL

TICKMILL

विनियमन के साथ
D prime

D prime

स्थानीय विनियमन
Exness

Exness

विनियमन के साथ

WikiFX ब्रोकर

FXCM

FXCM

विनियमन के साथ
JustMarkets

JustMarkets

विनियमन के साथ
GTCFX

GTCFX

विनियमन के साथ
TICKMILL

TICKMILL

विनियमन के साथ
D prime

D prime

स्थानीय विनियमन
Exness

Exness

विनियमन के साथ
FXCM

FXCM

विनियमन के साथ
JustMarkets

JustMarkets

विनियमन के साथ
GTCFX

GTCFX

विनियमन के साथ
TICKMILL

TICKMILL

विनियमन के साथ
D prime

D prime

स्थानीय विनियमन
Exness

Exness

विनियमन के साथ

ताजा खबर

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक लुढ़का: जानिए वजह

WikiFX
2026-06-08 14:12

रेट की गणना करना

USD
CNY
वर्तमान दर: 0

रकम

USD

उपलब्ध है

CNY
गणना करें

आपको शायद यह भी पसंद आएगा

Fioxfinance

Fioxfinance

EMIRFX

EMIRFX

Auto Earn Global

Auto Earn Global

Globe in Chain

Globe in Chain

VERTEXCOREINSIGHTS

VERTEXCOREINSIGHTS

Savoy Capital

Savoy Capital

LEGACY GLOBAL BANK

LEGACY GLOBAL BANK

Magnumator

Magnumator

ISLAND PRIME 54

ISLAND PRIME 54